मुजफ्फरपुर: बिहार की बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं मुजफ्फरपुर की सोनी, जिन्होंने Mrs Bihar 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 17 साल की शादीशुदा जिंदगी, तीन बच्चों की जिम्मेदारियों और पारिवारिक दायित्वों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा और आखिरकार मेहनत के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
रैंप पर आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुति देने वाली सोनी ने प्रतियोगिता के हर चरण में अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के अंत में जब उनके सिर पर Mrs Bihar 2026 का ताज सजा, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
सोनी का कहना है कि शादी या बच्चों की जिम्मेदारी किसी महिला के सपनों की मंजिल नहीं रोक सकती। यदि परिवार का सहयोग और खुद पर विश्वास हो, तो हर महिला अपनी पहचान बना सकती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, बच्चों और शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।
आज के समय में जहां कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं, वहीं सोनी की यह उपलब्धि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र, शादी या पारिवारिक जिम्मेदारियां सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि प्रेरणा भी बन सकती हैं।
मुजफ्फरपुर ही नहीं, पूरे बिहार के लिए यह गर्व का क्षण है। सोनी की सफलता उन लाखों महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस जुटा रही हैं।
सोनी का संदेश:
"अगर इरादे मजबूत हों,
यह उपलब्धि निश्चित रूप से बिहार की महिलाओं को अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करेगी।




