भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है। अब तक बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में ही 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो का दबदबा था, लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा भी इतिहास रचने के लिए तैयार है। भोजपुरी का पहला और सबसे अनोखा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) आगामी 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

 

इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ स्क्रीन के सुपरस्टार्स ही नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के सबसे बेबाक राजनेता भी अपना भौकाल दिखाते नजर आएंगे।

इन दिग्गज सितारों का सजेगा मंच

शो के मेकर्स ने हाल ही में इसका धमाकेदार प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। 'भोजपुरी बवाल' में मुख्य रूप से ये चेहरे नजर आने वाले हैं:

 

  • पवन सिंह (भोजपुरी के 'पावर स्टार')

  • दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (सुपरस्टार और पूर्व सांसद)

  • आम्रपाली दुबे (भोजपुरी की क्वीन)

  • काजल राघवानी (मशहूर अभिनेत्री)

  • तेज प्रताप यादव (आरजेडी नेता/JJD राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे)

राजनीति और सिनेमा का अनोखा 'टशन'

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव हमेशा से अपने अनोखे

और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राजनीति की पिच पर चौके-छक्के लगाने के बाद अब वह सीधे भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह और सुपरस्टार निरहुआ से टक्कर लेते दिखेंगे। प्रोमो में तेज प्रताप यादव पूरे तेवर में कहते नजर आ रहे हैं, "चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।" अब उनका इशारा किसकी तरफ है, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

टास्क और एलिमिनेशन नहीं, दिखेगी 'असली जिंदगी'

यह शो आम रियलिटी शोज की तरह स्क्रिप्टेड नहीं होने वाला है। इसमें कोई टास्क या एलिमिनेशन का ड्रामा नहीं होगा। यह एक 'फॉलो रियलिटी' फॉर्मेट पर आधारित है, जहां इन दिग्गजों की असल जिंदगी, आपसी रिश्ते, पुरानी-नई कंट्रोवर्सी और कैमरे के पीछे की कड़वी सच्चाई को दिखाया जाएगा।

 

शो को लेकर स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है:

पवन सिंह: "सालों से लोगों ने मेरे बारे में कई तरह की कहानियां सुनी हैं। कुछ सच हैं, तो कुछ पूरी तरह झूठी। यह शो लोगों को यह जानने का मौका देगा कि हम असल जिंदगी में कैसे हैं।"

भी दी है:

पवन सिंह: "सालों से लोगों ने मेरे बारे में कई तरह की कहानियां सुनी हैं। कुछ सच हैं, तो कुछ पूरी तरह झूठी। यह शो लोगों को यह जानने का मौका देगा कि हम असल जिंदगी में कैसे हैं।"

 

 

निरहुआ: "इस शो में कोई भी परफेक्ट बनने का दिखावा नहीं कर रहा है। हम हंसते हैं, लड़ते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। ये शो बिग बॉस के ऊपर जाएगा!"

 

प्रोमो में ही दिख गया 'बवाल'

जारी किए गए प्रोमो में सभी सितारे एक डिनर टेबल पर बैठे दिख रहे हैं। बातचीत के दौरान पवन सिंह जब काजल राघवानी से पूछते हैं कि उन्हें जिंदगी में प्यार कब हुआ था, तो काजल तपाक से कहती हैं- "आप ही से हुआ था।" वहीं आम्रपाली दुबे और काजल के बीच भी तीखी बहस होती है और आम्रपाली गुस्से में "मैं इस बदतमीजी में इंटरेस्टेड नहीं हूं" कहकर टेबल से उठकर चली जाती हैं, जिसके बाद पवन सिंह और तेज प्रताप भी वॉकआउट कर जाते हैं

कब और कहाँ देखें?

अगर आप भी इस भोजपुरी एंटरटेनमेंट के सबसे बड़े धमाके को देखना चाहते हैं, तो नोट कर लीजिए:

  • तारीख: 2 अगस्त से प्रीमियर

     
  • कहाँ देखें: यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और टीवी पर कलर्स (Colors) चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा।

     

बिहार की माटी का स्वाद, भोजपुरी का स्वैग और राजनीति का तड़का... कुल मिलाकर 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों के लिए एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है!