जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मिली है रामबन जिले में बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एटी -03 साउथ बाउंड टनल अब आवागमन के लिए तैयार है और इस टनल के अगले कुछ दिनों में आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है। इस टनल के बनने से अमरनाथ यात्रा आसान और सुरक्षित होगी और इसके साथ ही हर मौसम में चलने लायक रास्ता भी मिलेगा। सरला प्रोजेक्ट वर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 846 करोड़ की लागत से बनाई गई एटी -03 टनल जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के सबसे अहम infrastructure प्रोजेक्ट्स में से एक है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट भारत के सबसे जरूरी रोड कॉरिडोर में से एक यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाएगा इसके साथ ही यह यात्रा का समय कम करेगा और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने में मदद करेगा पुराने रास्ते पर अक्सर लैंडस्लाइड और मानसून में लंबा ट्रैफिक जाम की समस्या होती थी।इस टनल के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पूरे साल क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी।