सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में नाव डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी स्थित खड़का घाट पर आज रविवार (19 जुलाई) को एक भयानक नाव हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नाव नदी में थोड़ी दूर आगे बढ़ी ही थी कि असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए राहत और बचाव काम शुरू कर दिया, जिसकी बदौलत नाव पर सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हादसे के कारणों को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पर उसकी क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे। करीब 40 यात्रियों के बोझ के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी की तेज धारा में पलट गई। जैसे ही नाव पलटी, नदी के किनारे और आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और तैराकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। नाव पलटते ही घाट पर मौजूद ग्रामीण तुरंत नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों की तत्परता से पानी में डूब रहे सभी 40 यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लसबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी भी यात्री की जान नहीं गई।इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों ने बताया कि खड़का घाट से
Major accident averted in Bihar
Patnaites Media1 min read

Trending
प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे आवागमन करते हैं। पर्याप्त क्षमता वाली और सुरक्षित नावों की व्यवस्था न होने के कारण यहां हमेशा गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है, जिसे लेकर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है।



