यह कहानी है पूर्वी चंपारण जिले में स्थित ऐतिहासिक शहर रक्सौल से उभरती महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता की जिन्होंने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। एक तरफ जहां बिहार के समस्तीपुर जिले के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महज 15 वर्ष की उम्र में अक्षरा गुप्ता ने बिहार अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नाबाद तिहरा शतक लगाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। आपको बता दें हैं कि 18 जून को भागलपुर जिले में आयोजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंदर-19 वनडे मुकाबले में अक्षरा गुप्ता ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन बनाए। इन्होंने इस पारी में 55 चौके और 8 छक्के जड़े। इस मैच में इनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा जिसने मैच देख रहे दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। बरहाल अक्षरा गुप्ता की इस उपलब्धि को बिहार महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि बिहार महिला क्रिकेट के इतिहास में इतनी कम उम्र में किसी भी खिलाड़ी ने अब तक तिहरा शतक नहीं लगाया है। अक्षरा गुप्ता की इस सफलता पर उनके गृह नगर रक्सौल सहित पूर्वी चंपारण जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
अक्षरा गुप्ता बिहार महिला क्रिकेट टीम का उभरता सितारा




