ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द गार्डियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों से मिलने वाले सम्मानों को लेकर एक तीखी टिप्पणी की है। अख़बार की हेडलाइन में लिखा गया है कि give him any award and he will come running मतलब उन्हें कोई भी पुरस्कार दे दीजिए वे दौड़े चले आएंगे। दरअसल यह बयान पीएम मोदी की हालिया विदेश यात्रा और वहां से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान के संदर्भ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है और यह सिलसिला लगातार जारी है। द गार्जियन ने अपने रिपोर्ट में यह सवाल उठाया है कि क्या ऐसे सम्मान केवल कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के माध्यम बन गए हैं या फिर इनका वास्तविक महत्त्व भी उतना ही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण बनते रहे हैं। हालांकि भारत सरकार और भाजपा ने इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, प्रभावशाली विदेश निति और विश्व मंच पर भारत की मजबूत होती भूमिका का प्रतीक है। सरकार के अनुसार यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। दूसरी ओर, विपक्षी दल और सरकार के आलोचक इन सम्मानों को लेकर समय समय पर सवाल उठाते आए हैं। ब्रिटिश अखबार की यह हेड
अवार्ड के लिए दौड़े चले आयेंगे माेदी
Patnaites Media1 min read

Trending
लाइन सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है समर्थक और आलोचक अपने-अपने नजरिए से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं



