पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना अपनी तकनीक और ऑपरेशनल क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बाज बटालियन का गठन कर रही है। यह बटालियन ड्रोन युद्ध, हवाई निगरानी और आधुनिक युद्ध क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बटालियन का मुख्य उद्देश्य फ्रंटलाइन यूनिट्स को बेहतर हवाई निगरानी रियल टाइम सिचुएशन अवेयरनेस और उन्नत ड्रोन ऑपरेशन क्षमता प्रदान करना है।सेना के सूत्रों ने बताया कि बाज बटालियन सीमा की निगरानी और इंटेलिजेंस सिस्टम के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करेगी। इसके साथ ही इस बटालियन का काम इंटेलिजेंस और सर्विलांस क्षमताओं को प्रभावी बनाना होगा ताकि युद्ध की स्थिति में सटीक प्रतिक्रिया दी जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार रूस यूक्रेन युद्ध L A C पर तनाव और ऑपरेशन सिंदूर जैसे हालातों ने आधुनिक युद्ध में ड्रोन की अहमियत को बढ़ा दिया है। इसी को देखते हुए भारतीय सेना को भविष्य के लिए तकनीकी सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।
भारतीय सेना का बाज़ बटालियन
Patnaites Media1 min read




