इन दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो इटली के किसी रेस्टोरेंट का है जहां पर भारतीय महिलाओं और एक बांग्लादेशी वेटर के बीच तिखी बहस हो रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेशी वेटर ने भारत को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद यह दोनों महिलाएं काफी भड़क गई और वेटर का विरोध कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है इस पर कुछ यूजर्स ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी जो काबिले तारीफ है। खैर पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ और वेटर ने माफी मांगी। फिलहाल इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और विवाद की सही वजह भी सामने नहीं आई है। मसला चाहे कुछ भी हो लेकिन किसी भी देश के लिए और वहां के नागरिकों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर किस देश की गरिमा को चोट पहुंचाना गलत है।