आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जिन्होंने केवल 21 वर्ष की उम्र में वह कीर्तिमान स्थापित किया जो लगभग 23 से लेकर 26 साल की सैन्य सेवा के बाद ही मिलता है। आमतौर पर कोई अधिकारी 45 से लेकर 48 वर्ष की आयु में इस पद पर पहुंच पाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के यह युवक केवल 21 वर्ष की आयु में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे थे। इसके अलावा आर्यन वर्मा ने बॉडीगार्ड के रूप में दो लोगों को रखा था जिसे वह एनएसजी कमांडो बताते थे आपको बता दें कि आर्यन वर्मा अपनी किराये की कार में सेना मुख्यालय का फ्लैग भी लेकर घूमते थे। हालांकि, यह पकड़े गये और इन्हीं गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आर्यन वर्मा ने बताया कि उनकी मां दिल की मैरिज है इसलिए उन्होंने नीट परीक्षा में तीन बार असफल होने के बाद मां के लिए ये सब किया। फिलहाल जांच जारी है और कई सवालों के जवाब अभी आने बाकी हैं।पर इस पूरी घटना ने एक बात तो साबित कर दी है कि नकल के लिए भी अक़्ल की जरूरत होती है।
21 वर्ष के ब्रिगेडियर
Patnaites Media1 min read




