पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पटना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागा अध्यक्ष डॉ उदय शंकर पर कॉलेज की ही पूर्व महिला काउंसलर ने यौन और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि विभाग अध्यक्ष ने उन्हें पीएचडी कराने और अस्थाई नौकरी का झांसा देकर बार-बार अपने केबिन में बुलाया और अनुचित हरकतें की। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने कॉलेज के आंतरिक शिकायत समिति से मदद की गुहार लगाई लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद पीड़िता ने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। इसके बाद विभाग अध्यक्ष ने इन सभी आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि शादी से इनकार करने पर ऐसा किया है और वह पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा कर चुकी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उत्पीड़न का शिकायत करने वाली पीड़िता के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है जिससे विवाद और बढ़ गया है खैर देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर दोनों में सच कौन बोल रहा है।
पटना विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज




