पटना में पिछले कुछ दिनों से ई रिक्शा चालकों के लिए एक तकनीकी मुसीबत खड़ी हो गई है। शहर की सड़कों पर चलते-चलते अचानक कई ई-रिक्शा बंद हो रहे हैं जिसके कारण ई रिक्शा चालक और उसे पर बैठने वाले पैसेंजर दोनों को परेशानी हो रही है। इसके पीछे चाइनीज ऐप को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दरअसल इस ऐप के जरिए रिक्शा की बैटरी को रीमोटली लॉक किया जा रहा है और नतीजा यह हो रहा है कि बीच सफर में ही रिक्शा अचानक रुक जा रही है। कुछ ही घंटे के अंदर ई रिक्शा शोरूम में बैटरी लॉक होने की शिकायतों का अंबार लग गया और इसका कोई तत्कालीन समाधान भी उपलब्ध नहीं हो पाया। एन आई टी पटना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अमितेश कुमार के अनुसार कमजोर बीएमएस सुरक्षा, डिफॉल्ट पासवर्ड और ब्लूटूथ एक्सेस इस समस्या की मुख्य वजह है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की दिक्कतें इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार में भी आ सकती है। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने हैं सबसे पहले उसका डिफॉल्ट पासवर्ड बदलें। बिना जरूरत ब्लूटूथ और वाई फाई ऑन नहीं रखें इसके साथ ही केवल अधिकृत ऐप ही इस्तेमाल करें। ताकि भविष्य में ऐसी डिजिटल परेशानियों से बचा जा सके।