राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें चोरों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला मास्क पहनकर चोरी के इस घटना को अंजाम दिया गया है। भीलवाड़ा जिले में स्थित एक फोन की दुकान से लगभग 30 से 40 फोन चुराए गए हैं। चोरी हुए मोबाइल की कीमत 4 से 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल दुकान मालिक द्वारा इस चोरी की शिकायत पुलिस के पास कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुकानदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है जल्द ही सभी आरोपीयों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। आम लोगों के लिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि ये लोग कौन हैं जिसने चौकीदार को ही चोर बना दिया है।
चोरों ने चौकीदार को चोर बना दिया




