हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अध्यक्षता में हुई कोर कमांडरों की बैठक हुई।इस बैठक में कहा गया कि सरकार के निर्देश और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी का "जायज हिस्सा" दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा इस बैठक में अप्रैल 2025 में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयों का भी उल्लेख किया गया। दरअसल भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर जाने वाले सिंधु नदी के जल पर अपना रुख सख्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में सिंचाई और पेयजल को लेकर चिंताएं लागतार बढ़ने की खबरें सामने आई हैं।गौरतलब है कि सिंधु जल समझौता वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। अब भारत के फैसले और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बीच इस मुद्दे ने दोनों देशों के संबंधों में एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है।आपकी राय में सिंधु जल समझौते को लेकर भारत का यह रुख कितना प्रभावी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताए
पाकिस्तान में हुई कोर कमांडरों की बैठक
Patnaites Media1 min read




