बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस वर्ष के अंत तक अपने देश लौट जायेंगी। साल 2024 में सत्ता से हटाए जाने के बाद शेख हसीना भारत में ही रह रहीं हैं। बयान में शेख़ हसीना ने यह भी कहा कि उनकी वापसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए नहीं है बल्कि बांग्लादेश में लोकतंत्र कानून व्यवस्था और लोगों के राजनीतिक अधिकारों के बहाली के लिए होगी। हसीना ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में वर्तमान में लोकतंत्र और आम लोगों की सुरक्षा काफी चिंताजनक है। इन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले आर्थिक चुनौतियां और बढ़ते उग्रवाद पर भी चिंता जताई है। वही सत्ताधारी दल के नेताओं ने हसीना के सभी दावो को खारिज किया और कहां की सरकार को उनके बयानों से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जनता का समर्थन सत्ता रूढ़ पार्टी के साथ ही है।
शेख हसीना लौटेंगी अपने देश




