2004 में टेलीविजन पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की शुरुआत हुई थी इस प्रोग्राम में छोटे शहरों से कई कलाकारों की प्रतिभा दुनिया के सामने आई। इंडियन आइडल के सीजन 3 में बिहार की प्रतिभावान लड़की दीपाली सहाय भी अपनी किस्मत आजमाने इस शो में पहुंची उस वक्त बिहार को लेकर लोगों के अंदर कई तरह की भ्रांतियां बनी हुई थी। खैर दीपाली सहाय की आवाज ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया किसी को यह अंदाजा नहीं था कि एक छोटे से शहर से आने वाली यह लड़की इतनी खूबसूरती से किसी गाने को पेश कर सकती है।पर अफ़सोस दीपाली सहाय इस सीजन की विनर नहीं बन पाई थी इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन और दूसरे कई चैनलों के लिए काम किया और बाद में डायरेक्शन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उसकी तैयारी के लिए पुणे चली गई। बिहार की रहने वाली दीपाली सहाय ने कभी हार नहीं मानी और आज इन्हें ए आर रहमान जैसे बड़े संगीतकारों के साथ काम करने का इन्हें मौका मिला है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मैं वापस आऊंगा में इनके द्वारा गया हुआ गीत तेरे पास मैं श्रोताओं के दिलों को छू रही है। दीपाली सहाय की कहानी हमें यह सिखाती है कि संघर्ष हमें सपने देखने से नहीं रोकता बल्कि हमारे सपने को पंख देता है।