भारत डिफेंस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे ही एक खबर तब सामने आई जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि डीआरडीओ ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और मध्यम दूरी की एंटीशिप क्षमता के खिलाफ मल्टी लेयर सुरक्षा का प्रदर्शन करने के लिए लगातार तीन फ्लाइट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। रक्षा मंत्री ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि डीआरडीओ के सफल परीक्षण से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने की क्षमता है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने इस सफलता के लिए DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
Drdo ka safal prashikshan
Patnaites Media1 min read




