दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आने की खबर सामने आ रही है । 1 मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप ने भारी तबही मचाई है जिसमें 32 लोगों के मौत की खबर और 700 लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है दरअसल बुधवार को वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए इस कारण कई बड़ी इमारतें गिर गई और कई लोग मलवे में दब गए। रिपोर्ट माने तो मृतकों की संख्या 10000 से लेकर 1 लाख तक हो सकती है। वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने फिलहाल देश में आपातकाल घोषित कर दिया है आपको बता दें कि वेनेजुएला में जिस वक्त भूकंप आया उसे दिन सार्वजनिक छुट्टी थी और सभी लोग अपने घरों में मौजूद थे दरअसल सन 1821 में 24 जून को ही वेनेजुएला स्पेन से आजादी मिली थी इसलिए इस दिन को वेनेजुएला में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। वेनेजुएला में आए इस विनाशकारी भूकंप पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर गहरी संवेदना जताई है और वेनेजुएला को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।