आजकल सोशल मीडिया पर देश का हर युवा अपना भविष्य तलाश रहा है और इसमें कोई दिक्कत भी नहीं है

लेकिन अगर कोई क्रिएटर सिर्फ इंटरनेट पर व्यूज कमाने के लिए और वायरल होने के लिए एक फर्जी टीटीई बनकर राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर वसूली का एक नाटक रचता है और दावा करता है कि उसने दिन भर में कुल ₹1200 कमा लिए।

 

फिलहाल इंटरनेट पर वायरल ऐसे एक वीडियो ने काफी बवाल मचा दिया है जिस पर भारतीय रेलवे भी हरकत में आ गई है और मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

 

इस वायरल हुए वीडियो पर डीआरएम दानापुर ने एक्शन लेने की बात कही है। आपको बता दें कि यह वीडियो बनाने वाले ब्लॉगर का नाम शिवम गुप्ता है और यह अपने इस वीडियो में अपने व्यूवर्स को बताते हैं कि-आज मैं देखूंगा की एक फेक टीटीई बनकर आखिर मैं कितने पैसे कमा सकता हूं, शिवम बताते हैं कि उन्होंने कुछ लोगों से 200 और कुछ लोगों से ₹500 भी लिए हैं और आखिर में उसे वीडियो में यह भी दिखाया जाता है कि उन्होंने दिन भर में ₹1200 कमा लिए।

 

और उस वीडियो के अंत में यह पूछा जाता है कि कमेंट करके बताओ की रियल टीटीई दिन में कितने पैसे कमाता होगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही टीटीई जैसे पेशे की छवि को धूमिल करने वाली मानी जा रही है।

 

इसके बाद इंटरनेट पर इस ब्लॉगर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग तेज हो गई है। इस वीडियो को x पर

पोस्ट कर झारखंड रेल ने कहा है कि शिवम गुप्ता का व्यूज के लिए पटना जंक्शन पर टीटीई बनकर घूमना सिर्फ प्रैंक नहीं बल्कि एक सरकारी कर्मचारी का रूप धर लोगों को गुमराह करने जैसा एक गंभीर मामला है।

 

 वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम दानापुर ने पहले तो आरपीएफ को मामले पर एक्शन लेने के लिए कहा फिर बाद में बताया कि उन्होंने इस मामले में सही एक्शन ले लिया है।

 आपको बता दें कि इस वीडियो पर कुल 6 लाख के करीब व्यूज और लाइक्स आए हैं। वहीं इंस्टाग्राम में इस वीडियो पर कॉमेंट करने वाले ज्यादातर यूज़रस ने रेलवे को टैग कर मामले पर एक्शन लेने कहा है।

अगर रेलवे इस मामले पर सख़्ती से एक्शन लेती है तो शिवम गुप्ता को अपना यह वीडियो डिलीट करने के साथ-साथ माफी भी मांगनी पड़ेगी और रेलवे इस पर लीगल एक्शन भी ले सकती है क्योंकि ऐसी हरकतें पैसेंजर को गुमराह करने के साथ-साथ रेलवे के प्रति उनके भरोसे को भी कम कर सकती है। अगर इस पर एक्शन नहीं लिया जाएगा तो कुछ और कंटेंट क्रिएटर भी व्यूज के लिए ऐसी हरकतें कर सकते हैं।

के साथ-साथ रेलवे के प्रति उनके भरोसे को भी कम कर सकती है। अगर इस पर एक्शन नहीं लिया जाएगा तो कुछ और कंटेंट क्रिएटर भी व्यूज के लिए ऐसी हरकतें कर सकते हैं।