इंस्टामार्ट से अब 30-45 मिनट में LPG सिलेंडर मिलेगा पूरी खबर के लिए बने रहे हमारे साथ हमारे चैनल पटनाइट्स पर स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने LPG सिलेंडर की डिलीवरी शुरू करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इसके तहत अब ग्राहक सीधे इंस्टामार्ट ऐप के जरिए ऑन-डिमांड LPG गैस सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।15 जुलाई को दोनों कंपनियों ने इस सर्विस को लॉन्च करने की जानकारी दी है। गैस सिलेंडर की क्विक डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ हुई यह देश की पहली पार्टनरशिप है। शुरुआती फेज में इस सर्विस को कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेंडर की डिलीवरी 30 से 45 मिनट में की जा सकती है।आपको बता दें कि इस पार्टनरशिप के जरिए ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप पर HPCL के दो तरह के सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। इसमें हाल ही में लॉन्च किया गया कंपनी का 'HP नव्या' 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर शामिल है। इसके अलावा ग्राहक ऐप के जरिए HPCL का ट्रेडिशनल 5 किलोग्राम वाला लोहे का LPG सिलेंडर भी बुक कर सकेंगे। इस दौरान कंपनियों ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को इंस्टामार्ट के जरिए इन गैस सिलेंडरों को खरीदने के लिए पहले से किसी भी प्रकार के घरेलू LPG गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।
यह उन लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक होगा जो नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या जिन्हें तुरंत गैस सिलेंडर की जरूरत है।यदि कोई ग्राहक पहली बार ऐप से सिलेंडर बुक करता है,
इसके अलावा, इंस्टामार्ट ऐप पर क्विक डिलीवरी के लिए कुछ अतिरिक्त कॉन्विनिएंस या डिलीवरी चार्ज जोड़े जा सकते हैं, जिसकी स्पष्ट जानकारी ऐप पर बुकिंग के समय ही लाइव होगी।इंस्टामार्ट भारत के 131 से ज्यादा
इसके अलावा, इंस्टामार्ट ऐप पर क्विक डिलीवरी के लिए कुछ अतिरिक्त कॉन्विनिएंस या डिलीवरी चार्ज जोड़े जा सकते हैं, जिसकी स्पष्ट जानकारी ऐप पर बुकिंग के समय ही लाइव होगी।इंस्टामार्ट भारत के 131 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है और इसके पास एक बेहद मजबूत डिजिटल और डिलीवरी नेटवर्क है। HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग के अनुसार, बदलते दौर में ग्राहकों की जरूरतें बदल रही हैं और वे हर चीज तुरंत चाहते हैं।
इंस्टामार्ट के जरिए HPCL को एक नया टेक-इनेबल्ड चैनल मिला है, जिससे वे युवाओं, नए शहर में शिफ्ट होने वाले लोगों और डिजिटल फ्रेंडली ग्राहकों तक तेजी से पहुंच बना सकते हैं। डिलेवरी के दौरान सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी HPCL के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और उनके प्रोफेशनल डिलीवरी स्टाफ की होगी। इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि क्विक कॉमर्स ऐप से बुकिंग होने के बावजूद सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ग्राहकों के ऑर्डर सीधे HPCL के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क से पूरे किए जाएंगे।
सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य स्विगी राइडर्स नहीं, बल्कि HPCL के ट्रेंड और प्रोफेशनल डिस्ट्रीब्यूटर स्टाफ ही करेंगे, जो सभी लागू सेफ्टी और रेगुलेटरी नियमों का पालन करने के लिए जिम्मेदार होंगे।भारत में क्विक कॉमर्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। HPCL और इंस्टामार्ट की यह पार्टनरशिप देश में अपनी तरह का पहला और पायलट यानी शुरूआती प्रोजेक्ट है।
अगर बेंगलुरु में यह मॉडल सफल रहता है, तो कॉम्पिटिशन को देखते हुए इंडेन और भारत गैस जैसी अन्य बड़ी सरकारी व निजी कंपनियां भी ब्लिंकिट या जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ इस तरह की पार्टनरशिप कर सकती हैं।HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहकों की पहुंच बढ़ेगी। इंस्टामार्ट ने ग्रॉसरी से आगे बढ़कर अब ग्राहकों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनने के लिए अपनी सर्विसेज का काफी विस्तार किया है। साथ मिलकर हम उसी सुविधा को एक और जरूरी घरेलू सर्विस तक पहुंचा रहे हैं। हम ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे से समझौता किए बिना LPG डिलीवरी को इंस्टामार्ट पर लेकर आए हैं।
ग्राहकों की जरूरतें बदल रही हैं और हम उनके लिए लगातार नए समाधान ला रहे हैं। हमारा उद्देश्य डिजिटल रूप से सक्षम प्लेटफॉर्म के जरिए देश के लोगों के लिए LPG गैस की पहुंच को आसान बनाना है। साथ ही सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता के उसी मानक को बनाए रखना है जो हमेशा से HP गैस के साथ जुड़ा रहा है।वर्तमान में स्विगी इंस्टामार्ट भारत के 131 से ज्यादा शहरों में 50,000 से ज्यादा एसकेयू (SKUs) यानी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करता है। एलपीजी डिलीवरी सेगमेंट में उतरना कंपनी के लिए हाई-ट्रस्ट कैटेगरीज में एंट्री का हिस्सा है।
वहीं HPCL के लिए यह साझेदारी अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को एक नए टेक-इनेबल्ड चैनल में विस्तार देने जैसी है। दोनों कंपनियों ने फिलहाल बेंगलुरु से बाहर इस सर्विस को बढ़ाने की टाइमलाइन शेयर नहीं की है।




