पटना के PMCH में उस वक्त बवाल मच गया जब इलाज में लापरवाही के कारण एक सीनियर नर्स के पति की मौत हो गई। आरोप है कि जब परिजनों ने वीडियो बनाकर लापरवाही उजागर करनी चाही, तो जूनियर डॉक्टरों ने उनके दोनों बेटों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंची नर्स के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में घंटों तनाव का माहौल बना रहा। इस घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ ने सख्त एक्शन न लेने पर सामूहिक हड़ताल की चेतावनी दी है इधर अस्पताल प्रशासन मामला शांत होने का दावा कर रहा है, लेकिन परिजनों की तरफ से न्याय की मांग लगातार जारी है। आखिर बिहार में अस्पताल में सुरक्षा और जवाबदेही कब सुनिश्चित होगी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा कहा गया है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होगी इसके लिए हर सरकारी अस्पताल में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे लेकिन ऐसे आपराधिक मानसिकता वाले लोग क्या सीसीटीवी कैमरों से डरेंगे
पटना के PMCH में हुआ हंगामा
Patnaites Media1 min read




