ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें भारत को 125वां स्थान मिला है। पिछले साल 2025 में भारत 124वें स्थान पर रहा था। आपको बता दें कि ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत, वीजा-फ्री ट्रैवल, निवेश के अवसर और लिविंग स्टैंडर्ड जैसे कई मानकों के आधार पर तैयार किया जाता है।रैंकिंग में स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे और सिंगापुर जैसे देश टॉप 10 में शामिल रहे। वहीं भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन और यूएई समेत 88 देशों में यात्रा के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स किसी देश के पासपोर्ट की वैश्विक पहुंच और उसके नागरिकों को मिलने वाली यात्रा की स्वतंत्रता को दर्शाता है। यह रैंकिंग हर साल अंतरराष्ट्रीय मोबिलिटी और आर्थिक अवसरों को ध्यान में रखकर जारी की जाती है।
Global pasport index 2026
Patnaites Media1 min read




