सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करना आजकल आम बात हो गई है लोग लाइक और व्यूज़ पाने के लिए कई तरह के वीडियो बनाते हैं। लेकिन किसी देश में सिर्फ किस करने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से सरेआम कोड़े मारने की सजा दी जाए तो शायद यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। दरअसल ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया के आचेह प्रांत से आया है जहां एक कपल को टिकटोक पर लाइव किस करते हुए वीडियो बनाने के बदले 21 21 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। इससे पहले इन्हें 4 महीने तक जेल में भी रखा गया था। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है यहां के आचेह प्रांत में शरिया कानून चलता है और इस कानून के तहत शादी से पहले इस तरह की हरकत को अनुचित माना जाता है। इस घटना के बाद मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आपत्ति जताई है संगठन का कहना है कि सार्वजनिक रूप से कोड मारना मानवाधिकार का उल्लंघन है। यह अमानवीय और किसी भी इंसान की गरिमा के खिलाफ है।