सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार बिहार से एक ऐसा मंजर सामने आया है जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। खेत में काम करते वक्त जब एक किसान का सामना पानी के सबसे खतरनाक शिकारी यानी मगरमच्छ से हुआ, तो उसने डरकर भागने के बजाय कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना उस खूंखार मगरमच्छ को खुद ही काबू में किया और फिर उसे किसी छोटे बच्चे की तरह अपनी गोद और कंधे पर लादकर थाने और सुरक्षित जगह की ओर पैदल ही निकल पड़ा।इस हैरतअंगेज नजारे को देखने के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना बिहार के सुपौल की बताई जा रही है।वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के मगरमच्छ को अपने कंधों और हाथों के सहारे थामे सड़क पर पैदल चला जा रहा है।उसके बगल से ई-रिक्शा और गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन उसका ध्यान केवल मगरमच्छ को सुरक्षित जगह पहुंचाने पर है।शख्स मगरमच्छ को लेकर सीधे स्थानीय थाने की ओर गया ताकि वन विभाग या प्रशासन को इसकी सूचना देकर इसे सुरक्षित पानी में छोड़ा जा सके।ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया।वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी हंसी और हैरानी दोनों नहीं रोक पा रहे हैं। खैर ये बिहार है और यहां कुछ भी संभव है।