इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी वाला मामला अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि ठीक ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है जहां लोनावाला के पास स्थित लोहागढ़ में हुई केतन अग्रवाल की मौत भी उसी एंगल की तरफ इशारा कर रही है, शुरुआती जांच में यह मामला केवल एक दुर्घटना मानी जा रही थी लेकिन जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी यह मामला केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या की आशंका में बदल गई । हैरानी की बात यह है कि इस हत्या की शक की सुई किसी दुश्मन पर नहीं बल्कि केतन की होने वाली पत्नी और उनके करीबियों पर जा रही है यही वजह है कि यह केस चर्चित सोनम और राजा रघुवंशी केस की याद दिला रहा है ।