ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के तीन युवा सांसदों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जुलाई 2024 में सांसद चुने गए 36 वर्षीय कनिष्क नारायण को एआई मंत्री बनाया गया है। ग़ौरतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इतना आगे बढ़ चुका है कि अब इसके लिए खास मंत्री रखना पड़ रहा है।सरकारों की प्राथमिकता भी एआई बन चुका है।ब्रिटेन ने एक बड़ा कदम उठाया है।ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को AI मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया है।यह पहली बार है जब ब्रिटेन में AI मंत्री को प्रधानमंत्री की कैबिनेट में जगह मिली है।आपको बता दें कि कनिष्क नारायण पहले भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े मंत्री थे, लेकिन अब उनका रोल और बड़ा हो गया है।नई सरकार में उन्हें सीधे कैबिनेट स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा।इसका मतलब है कि AI से जुड़े बड़े फैसलों में अब उनका ही रोल होगा।कनिष्क नारायण का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था और वे 12 वर्ष की आयु में ब्रिटेन चले गए थे।इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।गूगल एआई प्रमुख डेमिस हसाबिस ने उनकी इस नियुक्ति को ब्रिटेन के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर बताया है।
बिहार के कनिष्क नारायण बने यु के में मंत्री
Patnaites Media1 min read




