फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरती अभिनेत्रियों की जब भी बात होती है, तो उसका जिक्र मीना कुमारी के नाम के बिना अधूरा होता है। मीना कुमारी हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा थीं, जिनके साथ काम करना हर आर्टिस्ट का सपना हुआ करता था। दिलकश अदाओं और खूबसूरत नैन नक्श की मल्लिका, मीना कुमारीपर्दे पर इससे कहीं बढ़कर थीं।अगस्त, 1933 को जन्मीं मीना कुमारी 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से सबसे ज्यादा फेमस हुईं। मगर उन्हें और भी कई नामों से पुकारा जाता रहा। उनका असली नाम महजबीं बानो था। बचपन के दिनों में मीना कुमारी की आंखें बहुत छोटी थीं इसलिये परिवार वाले उन्हें ‘चीनी’ कहकर पुकारा करते थे। लगभग चार वर्ष की उम्र में ही मीना कुमारी ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। डायरेक्टर विजय भट्ट ने मीना कुमारी को 'लेदरफेस' में कास्ट किया था। 13 साल की उम्र तक उन्होंने 'अधूरी कहानी', 'पूजा', 'एक ही भूल', 'नई रोशनी', 'कसौटी', 'विजय', 'गरीब', 'प्रतिज्ञा', 'बहन' और 'लाल हवेली' फिल्मों में काम किया था।1952 में उन्होंने निर्देशक कमाल अमरोही से निकाह किया। हालांकि, आपसी मतभेद और पाबंदियों के कारण साल 1964 में दोनों का अलगाव (तलाक) हो गया।असल जिंदगी के दुखों और अकेलेपन के चलते उन्हें शराब की लत लग गई। अभिनय के साथ-साथ वह बेहतरीन शायरी भी लिखती थीं।कारण लिवर खराब होने से 31 मार्च 1972 को मात्र 38 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
एक थी मीना
Patnaites Media1 min read




