प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। यह जानकारी न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लकसन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेता भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए अपने संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएंगे। आपको बता दें कि इसी साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की गई है। ऐसे में पीएम मोदी का न्यूज़ीलैंड दौरा बेहद खास होने वाला है। इससे पहले न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लकसन भारत आए थे और कई मुख्य कार्यक्रमो में शामिल हुए थे। न्यूज़ीलैंड की सरकार अगले 15 सालों में भारत में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस एग्रीमेंट से दोनों देशों के व्यापारियों, किसानों और कुशल पेसेवरों, महिला उद्यमियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा