बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है।पटना नगर निगम ने शहर की सार्वजनिक सुविधाओं और अपनी सभी संपत्तियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है इस पहल के तहत अब नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से देख सकेंगे।
नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर वार्डवार विस्तृत जानकारी लाइव कर दी गई है. इसके माध्यम से लोग अपने वार्ड से जुड़ी सफाई व्यवस्था, संबंधित अधिकारियों की जानकारी और जल निकासी की स्थिति घर बैठे देख सकेंगे।
इस डिजिटल मैप में 20 से अधिक प्रकार की नागरिक सुविधाओं को शामिल किया गया है।इनमें सार्वजनिक शौचालय, पार्क, पार्किंग, नगर निगम कार्यालय, सीसीटीवी, श्मशान घाट, संप हाउस, वाटर पंप हाउस, जर्मन हैंगर, म्यूनिसिपल व्हीकल यार्ड सहित कुल 18 प्रमुख सार्वजनिक एसेट्स को एक ही डिजिटल मैप पर प्रदर्शित किया गया है।नगर निगम का कहना है कि इस सुविधा से न सिर्फ पटना के नागरिकों को बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी शहर की आवश्यक सुविधाएं आसानी से खोजने में मदद मिलेगी।




