नीट री एग्जाम के प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय वायु सेना के विशेष विमान गजराज c17 से पटना लाया गया है गौतलब है कि पिछली नीट परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक के मामले को ध्यान में रखते हुए सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रश्न पत्रों को पूरी गोपनीयता के साथ एयरलिफ्ट करने का यह ऐतिहासिक कदम उठाया है पटना एयरपोर्ट पर पेपर पहुंचाने के बाद वहां से प्रश्न पत्रों को भारी सुरक्षा के बीच गया और दरभंगा ज़िले के परीक्षा केंद्र तक भेजा जाएगा आपको बता दें कि 21 जून को होने वाली नीट री टेस्ट के लिए बिहार सरकार ने छात्रों को बीएस आर टीसी बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है।
नीट री टेस्ट का प्रश्न पत्र आया पटना
Patnaites Media1 min read




