कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू:समर्थकों ने दोबारा मंच तक पहुँचे अभिजीत दीपके बोले- आज भी संसद मार्च करेंगे। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था।प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दीपके ने मीडिया से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।

प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था।संसद मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में करीब 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों के पथराव करने के कारण 15 से 20 सरकारी गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उपद्रव, पुलिस पर हमले और तोड़फोड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जंतर मंतर पर प्रदर्शन और संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है।