राजधानी पटना के मुस्सलपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर 2 जून की रात हुए वारदात के मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है इस नई वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर एक नई बहस छोड़ दी है बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटनास्थल के समीप स्थित किसी गर्ल्स हॉस्टल से रिकॉर्ड किया गया है खैर वीडियो के माध्यम से उस रात के दहशत और तनाव का अंदाजा लगाया जा सकता है हालांकि वीडियो कि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस कुछ सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही है आपको बता दें की जांच एजेंसी इन वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत मान रहीं हैं। दरअसल मुस्सलपुर हाट में हुए इस बवाल के बाद स्थानीय पुलिस ने कई वीडियो और फुटेज की जांच की। और जांच के दौरान ही इस केस से फैज़ल खान उर्फ खान सर का नाम एफ आई आर में जोड़ा गया। गौरतलब है कि 20 जून तक अदालत द्वारा फैसल खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। वही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद को उनके भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार के लिए रिहा कर दिया गया है। आपको बता दें कि प्रिंस यादव की हत्या बीते कुछ दिनों पहले नेपाल के विराटनगर में कर दी गई थी जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार सहरसा में किया गया। इस हत्या के बाद इस पूरे केस का रुख़ ही बदल गया। इस बीच पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है नेता
पटना में कोचिंग विवाद पर नया मोड़ सामने आया




