नीट परीक्षा और रिफंड के नाम पर साइबर ठगी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें बिहार के गया जिले के 19 वर्षीय छात्र नवीन कुमार भी शामिल था फिलहाल अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। आरोपी नवीन कुमार के ऊपर नीट यूजी पोर्टल पर करीब 150 छात्रों के अकाउंट हैक करने का आरोप है। इसके अलावा अहमदाबाद पुलिस ने दो और अन्य आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है इन पर आरोप है कि इन्होंने नीट यूजी री एग्जाम के पेपर पुनः उपलब्ध कराने के नाम पर 1000 से अधिक छात्रों से ठगी की है। आपको बता दें कि गया से पकड़े गए आरोपी नवीन कुमार ने ब्रूट फोर्स तकनीक का इस्तेमाल करके कमजोर पासवर्ड वाले खातों को हैक किया और छात्रों के रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट को बदल दिया और रिफंड का पैसा सीधे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। साइबर ठगी के इस वारदात के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अपने अकाउंट के पासवर्ड को स्ट्रांग रखें इसके अलावा रिफंड और पेपर लिक के मामले पर आने वाले किसी भी मैसेज या फोन कॉल अथवा किसी भी संदिग्ध लिंक से सतर्क रहें। और अगर किन्ही के साथ ऐसा फ्रॉड हुआ है तो वह तुरंत अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में संपर्क करें।