बिहार ऑडिटर भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट जारी, 12 अगस्त तक रहेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा ऑडिटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया है। एग्जाम संपन्न होने के बाद आज यानी 6 अगस्त को बीपीएससी द्वारा इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों की OMR शीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ओएमआर शीट प्राप्त करने के लिए लिंक 6 से 12 अगस्त 2026 तक ही एक्टिवेट रहेगा। इसके बाद किसी भी प्रकार से OMR प्रदान नहीं की जाएगी।ओएमआर शीट डाउनलोड करने के बाद अगर किसी भी अभ्यर्थी को इसमें त्रुटि दिखाई देती है तो वे 12 अगस्त 2026 तक ईमेल आईडी: examcontroller-bpsc@gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहेंगे उनको अगले चरण लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। साक्षात्कार 120 अंकों के लिए होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 102 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bpsc ने जारी किया ओ एम आर




