हाल ही में बिहार सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को इस यात्रा के कुल खर्च का लगभग 50% या अधिकतम बीस हजार रुपए अनुदान के रूप में दिए जाएंगे इसके लिए आवेदक का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है और उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 1 साल में अधिकतम 100 तीर्थ यात्रियों को ही यह अनुदान मिल सकता है आपको बता दें कि यह राशि आपको लद्दाख यात्रा पुरी करने के बाद ही दी जाएगी लद्दाख जाने के लिए बीस हजार की सहायता राशि देने का प्रस्ताव बिहार पर्यटन विभाग द्वारा कैबिनेट में पेश किया गया था जिसे मंजूरी मिल चुकी है इस योजना की आधिकारिक आवेदन फॉर्म पोर्टल और विस्तृत दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी बिहार पर्यटन विभाग वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। तो अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बिहार सरकार द्वारा लाये गए सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा का लाभ जरूर उठाएं।
सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा




