नीट री एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय जिले से सॉल्वर गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है अब तक इस पर 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें पांच मेडिकल के छात्र हैं इसके अलावा बायोमेट्रिक का काम देख रहे हैं कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग द्वारा 30 से 40 लख रुपए की रकम लेकर ओरिजिनल स्टूडेंट की जगह अपने सॉल्वर बिठा रखे थे इस बड़ी साजिश को पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से नाकम कर दिया। इस पूरे मामले में गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के छात्र अर्पित राज को इस गैंग का मुख्य सरगना माना जा रहा है। आपको बता दे की अर्पित राज पर 2024 के नीट पेपर लीक मामले पर पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब पीएमसीएच के थर्ड ईयर के स्टूडेंट मयंक कश्यप बायोमेट्रिक कंपनी का फर्जी स्टाफ बनकर हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल ने अपनी जांच के दौरान सबसे पहले मयंक को ही पड़ा जिसने पूछताछ के दौरान सारे गिरोह का भंडाफोड़ किया आपको बता दें कि मयंक की निशानदेही पर है अन्य सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल इस पर जांच जा रही है।