दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ऐसे में उनकी भूख हड़ताल जबरन खत्म करा उन्हें खाना खिलाने के लिए याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि उनका साढ़े 8 किलो वजन घट चुका है. ऐसे में दो दिन के अंदर उनकी मौत हो सकती है।दरअसल कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी द्वारा याचिका दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि अगर वह अपनी भूख हड़ताल आगे जारी रखते हैं तो दो दिन के अंदर उनकी जान जा सकती है. इस बीच याचिका में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को उचित निर्देश देने की भी मांग की गई है. मांग में कहा है कि वांगचुक को अस्पताल ले जाया जाए और जबरन उन्हें खाना खिलाया जाए।आपको बता दें कि सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिनों से अधिक समय से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहा है। सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई की और केंद्र एवं दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर तुरंत जवाब मांगा है। इसके अलावा अभिनेत्री ज़ीनत अमन, स्वरा भास्कर, और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप समेत कई हस्तियों ने उनके आंदोलन का समर्थन किया है और सरकार से बातचीत की अपील की है।फिलहाल इस जनहित याचिका को लेकर कोर्ट कब
सोनम वांगचुक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
Patnaites Media1 min read

Trending
और क्या फैसला सुनाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. बता दें कि प्रदर्शनकारियों की ओर से 20 जुलाई को संसद तक पदयात्रा का ऐलान किया गया है.



