बिहार में टी आर ई 3 में बहाल हुए 18 माह का d led course करने वाले शिक्षकों पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है। दरअसल एनआईओएस से 18 महीने का d led करके जिन शिक्षकों को नौकरी मिली थी उन्हें अब पद से हटाया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सभी जिलों में संबंधित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच तेज हो गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि एनआईओएस से 18 माह के डीएलएड कोर्स करने वाले अध्यापक बिहार में शिक्षक के पद पर बने रहने के योग्य नहीं है। यदि किसी अभियर्थी की नियुक्ति इस योग्यता के आधार पर हुई है तो नियमानुसार उसकी सेवा खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के अनुसार 7 दिसंबर 2023 को जारी विभागीय पत्र के आधार पर टी आर ई 3 के विज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि एनआईओएस से 18 मा का d led करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति मान्य नहीं होगी। ऐसे में पात्रता के नियमों के खिलाफ हुई नियुक्ति को अब पूरी तरह से निरस्त कर दिया जाएगा।
एन आई ओ एस से कोर्स करने वाले शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने की तैयारी
Patnaites Media1 min read




