अमेरिका ईरान की शांति समझौते के बाद भी खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई लेकिन इसके बाद भी हालत काफी तनाव पूर्ण हो गए हैं। दरअसल दोबारा विवाद की शुरुआत तब हुई जब ओमान ने तेल टैंकरों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक नई टोल फ्री समुद्री कॉरिडोर शुरू करने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के समर्थन से शुरू किए गए इस वैकल्पिक मार्ग का उद्देश्य व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाना है, हालांकि ईरान ने इस नए मार्ग को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है और इसे अवैध करार दिया है, ईरान के irgc का कहना है कि हॉर्मुज जलसंधि में केवल तेहरान द्वारा स्वीकृत मार्ग है मान्य होंगे। आपको बता दें कि इसी दौरान नए मार्ग से गुजर रहे एक जहाज पर मिसाइल हमले की बात भी सामने आई है। अमेरिका ने भी ईरान द्वारा होरमुर्ज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों पर टोल लगाने का विरोध किया है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहां है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव अमेरिका कभी स्वीकार नहीं करेगा। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होमोज स्ट्रेट पर दोबारा तनाव बढ़ता है तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति, ऊर्जा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।
होर्मुज पर फिर तनाव
Patnaites Media1 min read




