वैभव सूर्यवंशी यह नाम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है बिहार के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं।

मार्च 13 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्सन के दौरान आईपीएल में नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट होने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनाकर सुर्खियां बटोरी और इन्हें आईपीएल 2025 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपनी टीम में शामिल किया।

19 अप्रैल 2025 को वैभव सूर्यवंशी ने 14 वर्ष और 23 दिन की उम्र में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ Rajasthan royalsके लिए डेब्यू किया इसके साथ ही यह आईपीएल मैं सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इन्होंने पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने करियर की शानदार शुरुआत की। आईपीएल के साथ-साथ T20 क्रिकेट में भी शतक बनाने वाले यह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बने और क्रिस गेल के 30 गेंद में शतक के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जोड़ने का कारनामा भी किया। 

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था। वैभव ने सिर्फ 4 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वैभव के पिता संजीव जो की एक किसान है इन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून

को पहचान और अपने घर के पीछे छोटा सा खेल का मैदान बनाकर इनको सपोर्ट किया।

जब वैभव 9 साल के हुए तो उनके पिता ने इन्हें पास के समस्तीपुर के एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया एक इंटरव्यू के दौरान वैभव ने बताया था 2 साल 6 महीने की प्रेक्टिस करने के बाद इन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर 16 का भी ट्रायल दिया था। लेकिन कम उम्र होने के कारण यह स्टैंड बाय में थे। 

वह कहते हैं ना पुत के पांव पालने में ही दिखते हैं वैभव के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ इनके प्रतिभा जल्द ही सबके सामने आ गई और 12 साल की छोटी उम्र में इन्होंने बिहार के लिए विनु मांकड ट्राफी खेली। और सिर्फ पांच मैचों में लगभग 400 रन बनाए।

इसके बाद यह अंदर-19 सीरीज के लिए इंडिया बी अंडर-19 टीम में चुने गए। यह सीरीज 2024 में होने वाले आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से जुड़ने का एक बड़ा मौका था इस मैच के दौरान ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ कुल 41 रन बनाए थे हालांकि यह उस वक्त टीम में जगह नहीं बना पाए थे 

इसके बाद बिहार के अंदर 23 सिलेक्शन कैंप में भी सभी

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से जुड़ने का एक बड़ा मौका था इस मैच के दौरान ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ कुल 41 रन बनाए थे हालांकि यह उस वक्त टीम में जगह नहीं बना पाए थे 

इसके बाद बिहार के अंदर 23 सिलेक्शन कैंप में भी सभी का ध्यान इन्होंने अपनी ओर खींचा और बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बना ली। वैभव सूर्यवंशी 1986 के बाद भारत के सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने और बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। 

वैभव सूर्यवंशी ने 2024 अंदर-19 एशिया कप में भारत को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई यह टूर्नामेंट में अपनी टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोर थे और इन्होंने दो अर्ध शतक बनाए थे इनका पहला अर्थ शतक इन्होंने निर्णायक ग्रुप मैच में टीम के खिलाफ बनाया और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया इस दौरान यह मैन ऑफ द मैच भी बने थे। 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल के स्तर को और भी ऊंचा उठाया और टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने 16 मैचों में 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें रिकॉर्ड 72 छक्के और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में तूफानी अर्धशतक तक भी शामिल है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 440 गेंद पर 1000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया जो आंद्रे रसेल के पिछले रिकॉर्ड से 105 गेंदों कम में आया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी एक ही आईपीएल सीजन में पावर प्ले में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी और किसी भी T20 टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। 

महज 15 साल और 71 दिन की उम्र में बिहार के समस्तीपुर जिले के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय सीनियर पुरुष T20 क्रिकेट टीम में किया गया है इन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दोनों मैचों के साथ-साथ 2026 एशियाई खेलों के लिए भी टीम मेंजगह मिली है। इसके साथ ही यह सबसे कम उम्र में इंडियन मेंस T20 टीम में चुने जाने वाले देश के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 

हालांकि इस खिलाड़ी का कैरियर अभी शुरुआती दौर में है लेकिन इनके प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है यह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और बाएं हाथ के दिग्गज ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं।