बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में तैयारी शुरू हो गई है। इस बार का उपचुनाव बेहद खास होने वाला है क्योंकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक और मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस बार खुद की किस्मत इस सीट से आजमा रहे हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए प्रशांत किशोर ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इसी बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रशांत किशोर के चुनावी अभियान को सफल बनाने के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय थलपति खुद पटना आ सकते हैं। तमिलनाडु में विजय थलपति की सरकार बनवाने में प्रशांत किशोर की रणनीतियों की बड़ी भूमिका रही थी और अब विजय थलपति प्रशांत किशोर के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर पटना आने वाले हैं। ख़ैर देखना दिलचस्प रहेगा कि इस सीट से आखिर कौन सी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलेगी।