6 फीट 7 इंच लंबा कद साँवली रंगत, आत्मविश्वास से भरी आंखें और रौबदार चेहरा इसके साथ ही अपनी बैच का सर्वश्रेष्ठ एथलीट और शैक्षणिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला कैडेट, जिसने प्रतिष्ठित स्वार्ड ऑफ हॉनर और स्वर्ण पदक दोनों ही जीते। आई एम ए से हर साल कई जांबाज ऑफिसर पास आउट होते हैं और इस साल 158 कोर्स से बिहार के मोकामा के रहने वाले लेफ्टिनेंट विशाल कुमार ने राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और स्वार्ड ऑफ हॉनर दोनों प्राप्त किए हैं। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट विशाल कुमार के पिता बिहार रेजीमेंट के सिपाही रह चुके हैं और इन्होंने बताया कि बचपन से ही विशाल भारतीय सेना में रह कर अपनी मातृभूमि की सेवा करने का सपना देखते थे और अंततः इन्होंने ये सपना पूरा किया।
बिहार के लाल ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में जीते गोल्ड मेडल और स्वार्ड ऑफ हॉनर
Patnaites Media1 min read




