भारत ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 14 जून को हुए भारत पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने दस रन देकर पांच विकेट लिये। और अब यह वूमेन T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गयी हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब T20 वूमेन वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई है। हालांकि टॉस के वक्त भारत और पाकिस्तान के कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय कप्तान और टीम के अन्य खिलाड़ीयों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलने का फैसला लिया है। लगातार 11 वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा है।
ICC international t20 women's world cup
Patnaites Media1 min read




